Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अपर कार्यपालक निदेशक ने सदर अस्पताल में दवा की उपलब्धता, स्टॉक प्रबंधन व वितरण व्यवस्था की ली जानकारी

अपर कार्यपालक निदेशक ने सदर अस्पताल में दवा की उपलब्धता, स्टॉक प्रबंधन व वितरण व्यवस्था की ली जानकारी

छपरा. सदर अस्पताल में शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव ने दवा की उपलब्धता व अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही दवाओं, स्टॉक प्रबंधन तथा वितरण की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली. जांच के क्रम में उन्होंने सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी से अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा स्टॉक की स्थिति के बारे में पूछताछ की. इसके साथ ही इमरजेंसी विभाग और दवा काउंटर पर पहुंचकर वहां तैनात फार्मासिस्ट से भी दवाओं के वितरण की प्रक्रिया को समझा. उन्होंने यह भी जाना कि अस्पताल के दवा स्टोर से मरीजों तक दवा किस प्रकार पहुंचती है और इसके लिए कौन-कौन सी प्रक्रिया अपनायी जाती है. उन्होंने भव्या सॉफ्टवेयर के माध्यम से दवाओं की ऑनलाइन एंट्री और मरीजों को दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने फार्मासिस्ट से पूछा कि सॉफ्टवेयर में दवाओं को किस प्रकार अपलोड किया जाता है तथा मरीजों को डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा दी जा रही है या नहीं, इसकी निगरानी कैसे होती है. इमरजेंसी विभाग में उन्होंने विशेष रूप से यह जानकारी ली कि गंभीर मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं तथा चिकित्सकों के निर्देशानुसार सही मात्रा में दवा उपलब्ध करायी जा रही है या नहीं. इस दौरान दवाओं के रखरखाव, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था को भी देखा गया. मौके पर उपाधीक्षक डॉ केएम दुबे, डीपीएम अरविंद कुमार, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद तथा वरीय लिपिक बंटी रजक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

The post अपर कार्यपालक निदेशक ने सदर अस्पताल में दवा की उपलब्धता, स्टॉक प्रबंधन व वितरण व्यवस्था की ली जानकारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles