Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बख्तियारपुर में रेलवे ट्रैक किनारे महिला का क्षत-विक्षत शव मिला:टेकाबीघा के पास घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


बख्तियारपुर में शुक्रवार, 6 मार्च की रात लगभग 9 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। यह घटना घोसवरी गांव से दक्षिण और टेका बीघा रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पूर्व, पोल संख्या 501/30 के पास डाउन लाइन पटरी के किनारे हुई। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर RPF और GRP के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि मृतका की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेकाबीघा गांव निवासी अंजली कुमारी (पिता – अकाल यादव) के रूप में हुई है। अंजली कुमारी पिछले लगभग पांच वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जवाहरलाल ने पुष्टि की कि पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles