Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: मारपीट व फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार

Dhanbad News: मारपीट व फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार

Dhanbad News: होली के दिन बरमसिया ग्राउंड में हुई थी घटना, दोनों ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकीDhanbad News: होली के दिन बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. धनसार पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड निवासी अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मांझी, बरमसिया मध्य विद्यालय के पास रहने वाले कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा तथा आतिश शर्मा शामिल हैं. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी. मौके पर प्रशिक्षु आइपीएस अंकित सिन्हा, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. छापेमारी दल में धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआइ संतोष कुमार महतो, विकास कुमार, पवन कुमार रवि, ललिता कुमारी सोरेन, एएसआइ चंद्रपित सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

मजदूरी मांगने गया तो मार दी गोली

इस मामले में घायल विष्णु कुमार के फर्द बयान पर धनसार थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज किया गया. उसने पुलिस को बताया कि वह जनवरी 2025 में विकास वर्मा उर्फ विकास लाला के पास ग्राम गोधर, थाना केंदुआडीह में ढलाई व जोड़ाई में 15,000 रुपये प्रतिमाह एवं रोज 100 रुपये खुराकी पर मुंशी का काम करता था. पैसा नहीं मिलने से फरवरी 2026 में उसने काम छोड़ दिया. उसका लगभग 2.45 लाख रुपया बाकी था. जब भी वह रुपये मांगता, विकास वर्मा टालमटोल करता था. चार मार्च को विकास वर्मा के मोबाइल पर कई बार काॅल करने के बाद भी उसने काॅल नहीं उठाया. तब उसने उसके दोस्त अनिल यादव के मोबाइल पर कॉल कर पैसे की बात की. इस पर अनिल यादव ने पैसा लेने के लिए उसे फुटबाल ग्राउंड बरमसिया के पास बुलाया. जब विष्णु पहुंचा तो वहां विकास वर्मा, सुनील यादव, अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर, प्रमोद पासवान, साहिल ठाकुर, सुमित यादव, विजय यादव, सुधीर यादव, अविनाश यादव व अन्य 45 अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे. पैसे मांगने पर नशे में धुत विकास वर्मा ने अपनी कार से पिस्टल निकालकर उस पर तान दिया. कहा कि जिसे बुलाना है बुला लो, पैसा नहीं देंगे. तभी उधर से गुजर रहा पुष्पक कुमार, उसे देखकर वहां पहुंचा और पूछने लगा कि क्या हुआ. इस बीच विकास वर्मा ने गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए हत्या की नियत से उसपर पिस्टल तान दिया और फायरिंग कर दी. पहली गोली उसके दाहिने जांघ पर लगी. जबकि दूसरी गोली उसके दोस्त पुष्पक कुमार में पेट में लग गयी और दोनों वहीं गिर गये.

विकास लाला पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार विकास लाला उर्फ विकास वर्मा ने देसी पिस्टल से फायरिंग कर विष्णु कुमार और पुष्पक कुमार को घायल कर दिया. बाद में उक्त पिस्टल कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा ने विकास लाला से छीन ली और उसे थाना में प्रस्तुत किया. विकास लाला के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. घटना के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

The post Dhanbad News: मारपीट व फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles