रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटने से कोहराम! 15 KM लंबा महाजाम, थमे सैकड़ों वाहनों के पहिये

Date:

Ramgarh Accident, रामगढ़ : रांची-पटना फोरलेन सड़क पर स्थित रामगढ़ के चुटुपालु घाटी में शनिवार दोपहर एक ट्रेलर के पलट जाने से करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की तेज रफ्तार होने के वजह उसका बैलेंस बन नहीं सका और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. रोड ब्लॉक होने की वजह से स्थिति ये हो गयी है कि जाम धीरे-धीरे बढ़ते हुए करीब 15 किलोमीटर तक पहुंच गया.

यातायात सामान्य करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास शुरू कर दिया. पुलिस की टीम क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने और यातायात सामान्य करने में जुटी हुई है. चुटुपाल घाटी में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है. इस वजह से प्रशासन भी इस रास्ते में सावधानी बरतने की सलाह देता रहता है. यहां ट्रैफिक कब सामान्य स्थिति में हो पाएगा यह कहना फिलहाल मुश्किल है.

Also Read: खूंटी के जरिया गढ़ के सड़क हादसे में युवक की मौत, लूना से गांव में घूमते समय हुआ हादसा

The post रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटने से कोहराम! 15 KM लंबा महाजाम, थमे सैकड़ों वाहनों के पहिये appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp