पूर्वी सिंहभूम में 'बच्चा चोरी' की अफवाह पर बवाल! युवक-युवती को जमकर कूटा, पुलिस ने बचाई जान

Date:

पूर्वी सिंहभूम में 'बच्चा चोरी' की अफवाह पर बवाल! युवक-युवती को जमकर कूटा, पुलिस ने बचाई जान

East Singhbhum Crime News, पूर्वी सिंहभूम (संजय सरदार): पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रसुनचोपा गांव में बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक और एक युवती को पकड़कर पिटाई कर दी. घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाना ले आयी. फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं.

संदिग्ध होने पर शुरू कर दी पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार, रसुनचोपा और आसपास के गांवों में शुक्रवार रात दो संदिग्ध लोगों के घूमने की खबर फैली थी. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक और एक युवती को गांव में घूमते देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ शुरू की. हालांकि, दोनों किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे. ऐसे में कुछ ग्रामीणों को संदेह को ये संदेह हुआ कि ये दोनों बच्चा चोरी करने के इरादे से में गांव आये हैं, जिसके बाद लोगों ने उन दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी.

Also Read: खूंटी के जरिया गढ़ के सड़क हादसे में युवक की मौत, लूना से गांव में घूमते समय हुआ हादसा

मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं दोनों युवक युवती

मामले की जानकारी मिलते ही धनंजय पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाना ले गयी. पूछताछ के बाद जांच में पता चला कि युवक और युवती चाईबासा क्षेत्र के रहने वाले हैं और दोनों मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं. पुलिस उनके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है.

किसी भी व्यक्ति पर संदेह हों तो इन नंबरों पर करें कॉल

थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें. गांव में कोई अनजान व्यक्ति दिखाई दे तो उससे शांति से पूछताछ करें और संदेह होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए थाना के मोबाइल नंबर 9430774639 एवं 6206648709 पर संपर्क किया जा सकता है.

Also Read: जमशेदपुर टाटा स्टील WSO गेट के पास खड़ी तीन बाइकों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

The post पूर्वी सिंहभूम में 'बच्चा चोरी' की अफवाह पर बवाल! युवक-युवती को जमकर कूटा, पुलिस ने बचाई जान appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp