Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, किसान की मौत:शेखपुरा में डीजल लेकर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट


शेखपुरा में शनिवार को मेहूस थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-फरीदपुर गांव के पास एक बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहूस थाना क्षेत्र के औरैया गांव निवासी स्वर्गीय बलदेव मिस्त्री के पुत्र कीरानी मिस्त्री के रूप में हुई है। वह पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, कीरानी मिस्त्री मेहूस गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेने गए थे। डीजल लेकर घर लौटते समय फरीदपुर-समस्तीपुर मार्ग पर उनकी बाइक और एक ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गई जान स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। कीरानी मिस्त्री ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इस अचानक हुई घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने दोषी ई-रिक्शा चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग की है। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles