Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हाईकोर्ट के अधिवक्ता दंपती की सड़क हादसे में हुई मौत


किशनगंज में हादसा : सिलीगुड़ी से लौट रहे थे
किशनगंज जिले के पास बंगाल के गुंजरिया में इस्लामपुर जिले के एनएच 27 पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पटना के भूतनाथ रोड में रहने वाले 34 साल के रित्विक ठाकुर और 31 साल की प|ी वैष्वणी ठाकुर के रूप में हुई है। घटना में फॉर्च्यूनर चला रहे चालक, दाई और दंपति के दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। रित्विक ठाकुर के पिता अजय कुमार ठाकुर पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। रित्विक, अजय ठाकुर के इकलौते बेटे थे। रित्विक और वैष्णवी भी पटना हाईकोर्ट में ही प्रैक्टिस करते थे। पति प|ी बच्चों के साथ फॉर्च्यूनर से सड़क मार्ग होते हुए सिलिगुड़ी घूमने गए थे। शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे यह घटना हुई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर ही वैष्णवी की मौत हो गई। वहीं रित्विक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। जानकारी मिलते ही अजय कुमार ठाकुर पत्नी के साथ अस्पताल के लिए रवाना हो गए। घटना से वकीलों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वकीलों ने इस घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर टक्कर के बाद डिवाइडर से जोर से टकराई और हवा में काफी दूर तक उछल गई। लोगों ने देखा कि फॉर्च्यूनर से एक महिला बच्चे को लेकर बाहर गिर गई है। फॉर्च्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर गिरी महिला और बच्चे को मामूली चोट आई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles