Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं के लिए बस सेवा बेहतर करेंगे, हर सड़क पर उनके लिए होगा शौचालय


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो महिला पार्षदों संग दैनिक भास्कर कार्यालय पहुंचीं। 19 मार्च को शपथ लेने से पहले उन्होंने महिला पार्षदों संग रांची को महिलाओं के लिए स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की शपथ ली। उन्होंने प्रण लिया किया कि वे शहर में म​हिलाओं के लिए बस सेवा बेहतर करेंगी। हर सड़क पर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था होगी। जिस भी संस्थान या व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रात नौ बजे तक महिलाएं काम करती हैं, वे संस्थान एवं प्रतिष्ठान अपने महिला कर्मियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। मानसिक उत्पीड़न से जूझ रही महिलाओं के लिए कैंप लगाकर उनकी हर संभव मदद करना है। रोशनी खलखो, मेयर न्याय : सरकार पर महिला आयोग के पुनर्गठन का दबाव बनाएंगे, ताकि हिंसा और प्रताड़ना की शिकार हजारों महिलाओं को न्याय मिले। सीसीटीवी : बच्चे गायब होने के मामले बढ़ रहे हैं। चेन छिनतई बढ़ गई है। सीसीटीवी कैमरा लगाने का दबाव बनाएंगे। शिक्षा : जितने भी स्कूल व कॉलेज हैं, वहां महिला टीचर एवं लड़कियों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था हो। हॉस्टल : रांची में एक वर्किंग हॉस्टल है। इसकी संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इसको लेकर सरकार से बात करेंगे। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में महिला पार्षदों संग सेल्फी लेतीं मेयर रोशनी खलखो। शपथ से पहले ली शपथ… सुचिता रानी राय, पार्षद वार्ड 40 नीलम चौधरी, पार्षद वार्ड 41 आरती कुमारी, पार्षद वार्ड 46 बसंती लकड़ा, पार्षद वार्ड 3 सुषमा राज, पार्षद वार्ड 25 फातमा शमीम, पार्षद वार्ड 17 आलिया नाज, पार्षद वार्ड 11 सविता लिंडा, पार्षद वार्ड 51
क्षेत्र में अप्रिय घटना न हो इसके लिए महिला थाना खोलना है। इसके लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। सड़कों के आसपास शौचालय को व्यवस्थित करना है। साफ-सफाई और रखरखाव पर काम करेंगे। महिलाओं का स्किल डेवलपमेंट कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। छोटे उद्योग भी खोले जाएंगे। महिलाओं को रोजगार में समान अवसर मिले, इसका प्रयास रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर काम करूंगी। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर काम करूंगी। उनसे समस्याओं पर बात करुंगी। स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिले, इसपर काम करूंगी। वार्ड में सफाई कराई जाएगी। शहर में पिंक बसों की स्थिति में सुधार पर काम करूंगी। सभी रूटों पर पिंक ऑटो का चलाना सुनिश्चित करूंगी।

पहली बार 53 वार्ड में 32 पर जीतीं ​महिलाएं, 19 मार्च से शहर की कमान इन्हीं के हाथों में

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles