Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देवरी-देवघर मेन रोड पर स्कॉर्पियो पलटी, सात घायल:नवादा से मुंडन कराने जा रहा परिवार, सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बिगड़ा संतुलन


गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में देवरी-देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी लोग बिहार के नवादा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार एक बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे थे। घटना देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास हुई, जहां श्रद्धालुओं से भरा स्कॉर्पियो वाहन अचानक सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गया और संतुलन बिगड़ने के बाद गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बिगड़ा संतुलन जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग नवादा जिले से देवघर जा रहे थे। देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टकराने के बाद गड्ढे में जाकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए भेजा और स्थिति को संभाला। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को समय पर उपचार मिल सका। सात लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार रागिनी देवी और नितिन सिंह सहित पांच लोगों को चोटें आईं, जबकि दो अन्य को मामूली खरोंचें आईं। सभी सात घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि इलाज के बाद परिवार के सभी लोग वापस नवादा लौट गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles