तनिष्क ज्वेलर्स लूट का प्रयास मामला:सूरत और बेंगलुरु से दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Date:


बोकारो पुलिस को सेक्टर-4 स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को गुजरात के सूरत और कर्नाटक के बेंगलुरु से पकड़ा गया है। यह घटना 11 जनवरी 2026 को हुई थी, जब अज्ञात अपराधियों ने बोकारो सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट की कोशिश की थी। इस मामले में 12 जनवरी 2026 को सेक्टर-4 थाना में कांड संख्या 02/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसआईटी गठित कर शुरू की गई थी जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और दोनों आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया। सूरत और बेंगलुरु से पकड़े गए आरोपी जांच के क्रम में 2 मार्च 2026 को पुलिस ने शुभम कुमार (लगभग 22 वर्ष) और पंकज कुमार (लगभग 26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। शुभम कुमार को गुजरात के सूरत से जबकि पंकज कुमार को कर्नाटक के बेंगलुरु से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं। हथियार और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। इस मामले में पहले भी दो अन्य अपराधियों प्रिंस कुमार और समशाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

RBI injects Rs 48,014 crore via 7-day VRR auction as surplus tightens

The Reserve Bank of India (RBI) on...

Harish Rao alleges ₹18,000 crore irregularities in HAM tenders

Bharat Rashtra Samithi (BRS) MLA T. Harish Rao alleged...

Sargasso Sea: Exploring the unique North Atlantic sea with no shores | World News

Image Credit: AI Generated The idea of sailing...

IPL 2026: ‘He has all ingredients to be an all-format player’ – Ex-CSK batter praises Priyansh Arya

Former Indian cricketer Murali Vijay praised Priyansh Arya, the...
Join Us WhatsApp