संगठन की मजबूती को कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण जरूरी है : सिंह

Date:

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास स्थित दीपांजलि पैलेस में भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला स्तरीय योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशिक्षण टोली के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था, अनुशासन, समयबद्धता तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह वक्ता धनबाद लोकसभा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठन के सिद्धांत, अनुशासन और कार्यपद्धति को मजबूत किया जाता है, जिससे पार्टी की कार्यशैली और अधिक प्रभावी बनती है। बैठक में जिला महामंत्री संजय त्यागी, अर्चना सिंह, संजय सिन्हा, अनिल स्वर्णकार, बिनोद गोराई, कुमार अमित, सागर सिंह चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव, वीरभद्र सिंह, अशोक कुमार पप्पू, अशोक कुमार वर्मा, विनय किशोर, अशोक शर्मा, हरीश सिंह, बबिता देवी, अंबिका देवी, राकेश कुमार मधु सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Navratna stock in focus after receiving ₹1,011 Cr in orders

Synopsis:  A stock delivering a 3-year compounded return of...

Millions without electricity as power grid collapses

"There is no water because there is no electricity...

Suryakumar: ‘The percentage I tried to get in school and college, I’m getting in cricket’

Suryakumar Yadav's T20I side "wanted to win the ...
Join Us WhatsApp