Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेघड़ा में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:3 देसी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस, 9 खोखे बरामद; दूसरा फरार


बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम 7 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन देसी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस और नौ खोखे बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान धनकौल पंचायत के आलापुर लेका टोला निवासी कन्हैया कुमार (पिता अजय चौधरी) के रूप में हुई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह हथियारों की खरीद-बिक्री के इरादे से भारी मात्रा में हथियार ले जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने युवक के घर पर छापेमारी की और उसे मौके से गिरफ्तार किया। हालांकि, उसका भाई फरार हो गया। तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार युवक अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़ा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से इस धंधे में शामिल है और हथियारों की आपूर्ति कहां की जानी थी। फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles