Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने की कार्रवाई:75 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 45 हजार कीमत


मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र के मैदापुर पंचायत के मानबिशनपुर गांव में पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान एक महिला तस्कर को 75 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस गश्ती वाहन के पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर हरि नारायण राम ने घर में छापेमारी की। जांच में पता चला कि शराब को प्लास्टिक के दो बोरों में छिपाया गया था। कुल 28 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की गई। महिला का पति और शराब तस्कर नवल साह फरार हो गया। पुलिस ने महिला और फरार पति के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की पूरी जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles