Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शादी के 3 दिन पहले रेप मामले में दूल्हा अरेस्ट:होली के दिन नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, पंचायत में समझौते की कोशिश


सुपौल में शादी के 3 दिन पहले दूल्हे को पुलिस ने नाबालिग से रेप मामले में अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की शादी 11 मार्च को तय थी। विवाह के निमंत्रण भी पहले ही बांटे जा चुके थे, लेकिन घटना सामने आने के बाद शादी से पहले ही उसे हवालात जाना पड़ा। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ आश्रय स्थल के पास हुई। होली के दिन 4 मार्च को सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने भी किशोरी को रंग लगाया। इसके बाद भीड़ का फायदा उठाते हुए लड़की को सार्वजनिक शौचालय की तरफ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। समझौता नहीं होने पर पीड़िता ने किया FIR इसके बाद मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों और पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास भी किया गया। हालांकि, पंचायत स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। 5 मार्च को परिजन के साथ थाने जाकर पीड़िता ने शिकायत दर्च कराई। मामले की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी। वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने रविवार की शाम में बताया कि नाबालिग पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रभाष कुमार सदा के खिलाफ वीरपुर थाना कांड संख्या 95/26 (संशोधित) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग 16-17 साल की पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दरअसल, जीरा लाल सदा के बेटे प्रभाष कुमार सदा (28) की 11 मार्च को शादी होने वाली थी। परिवार और रिश्तेदारों के बीच शादी की तैयारियां चल रही थीं और निमंत्रण के कार्ड भी बंट चुके थे। इसी बीच होली के दौरान 4 मार्च को नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई इस घटना से आरोपी के परिवार के साथ-साथ गांव में भी माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles