Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में एसएफसी गोदाम में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट:20 से अधिक बदमाशों ने हमला किया, तीन घायल


कौआकोल में दो दर्जन बदमाशों ने हमला किया, तीन घायल,एसएफसी गोदाम में कर्मियों, मजदूरों से मारपीट कौआकोल प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम परिसर में सोमवार को बदमाशों ने घुसकर कर्मियों और मजदूरों से मारपीट की। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह विवाद रोह प्रखंड के जनवितरण दुकानदार सुजीत कुमार (पिता- सुरेश साव, ग्राम- रोह) और एसएफसी के कर्मियों व मजदूरों के बीच हुआ। विवाद बढ़ने पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार ने कौआकोल थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि डीलर सुजीत कुमार और उनके साथ 8 नामजद समेत 20 से 25 लोगों ने रंगदारी की मांग को लेकर सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया। इस हमले में डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार, परिवहन अभिकर्ता हिमांशु कुमार और मजदूर अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कौआकोल पीएचसी में कराया गया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles