Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ईस्ट बसुरिया में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी:दो कार के बीच रेस लगाने के दौरान हुई घटना, दुकान मालिक को 5 लाख का नुकसान


धनबाद के बाघमारा स्थित ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बड़की बोआ 7 नंबर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ने पहले बिजली के पोल को क्षतिग्रस्त किया, फिर सड़क पर लगे साइन बोर्ड को उखाड़ते हुए सीधे दुकान में प्रवेश कर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे हुई। दो चार पहिया वाहन आपस में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में सवार युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे। दुकान मालिक, बोआ निवासी जनमंजय महतो ने बताया कि इस हादसे में उनकी दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस घटना से उन्हें लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जनमंजय महतो ने बताया कि इन्हीं दुकानों से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। घटना के बाद जनमंजय महतो ने ईस्ट बसुरिया ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। कार में सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles