Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जेएसएस में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस


सिटी रिपोर्टर | बोकारो जन शिक्षण संस्थान बोकारो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। निदेशक नेहा पराशर, टांडमोहनपुर की मुखिया उर्मिला देवी, बीओएम की उपाध्यक्ष दुर्गावती सिंह तथा बीओएम सदस्य ममता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जेएसएस लाभार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में प्रशिक्षुओं द्वारा बनाए गए विभिन्न हस्तनिर्मित और कौशल आधारित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। अतिथियों ने इन उत्पादों की सराहना करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रशिक्षुओं ने लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। निदेशक नेहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ है एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की भावना। उन्होंने देने से ही पाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में खुशी का माहौल रहा। मौके पर विद्या कुमारी, अंकित शर्मा, मुकेश कुमार, संजोती देवी, नीता देवी, स्वाति डे, रेहाना खातून, सरस्वती देवी, प्रेमलता देवी, ललिता देवी आदि थीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles