Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सूची से नाम हटाने के खिलाफ वामो का प्रदर्शन

सूची से नाम हटाने के खिलाफ वामो का प्रदर्शन

पुरुलिया.

मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में वाममोर्चा ने सोमवार को ‘वोटाधिकार बचाओ, आवाज बुलंद करो, रास्ते पर उतरो’ के नारे के साथ आड़सा बीडीओ कार्यालय और झालदा-1 ब्लॉक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. आड़सा बीडीओ कार्यालय में बेलाल अंसारी और देवेंद्रनाथ महात मौजूद रहे, जबकि झालदा-1 ब्लॉक कार्यालय में देव रंजन महात और अजित शाहू ने डेपुटेशन दिया.

2002 की सूची के आधार पर नाम वैध करने की मांग

वाममोर्चा नेताओं ने मांग की कि वर्ष 2002 की सूची के साथ जिन मतदाताओं का मैपिंग हो चुका है, उनके नाम तुरंत वैध घोषित किए जाएं. साथ ही जिन नामों को सूची से हटाया गया है, उसके कारणों को सार्वजनिक किया जाये. नेताओं ने कहा कि गुप्त रूप से मतदाता-सूची से नाम नहीं हटाये जा सकते और इस मामले में पारदर्शिता जरूरी है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

वाममोर्चा नेताओं ने चेतावनी दी कि मताधिकार की रक्षा के लिए वे सड़कों पर उतरे हैं और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा गरमाता जा रहा है. वाममोर्चा ने इस मामले को भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की साजिश बताते हुए वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया.

The post सूची से नाम हटाने के खिलाफ वामो का प्रदर्शन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles