CM नीतीश आज मधेपुरा में:216 करोड़ की 158 योजनाओं का उद्घाटन, 85.71 करोड़ का शिलान्यास, पुलिस लाइन का भी उद्घाटन

Date:


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मधेपुरा पहुंचेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां नवनिर्मित पुलिस लाइन का उद्घाटन करेंगे और 85.71 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पटना लौट जाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री मधेपुरा में ललन सर्राफ के आवास पर रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 216 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 158 योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य सड़कों को जोड़ने के लिए 3389.97 लाख रुपये की लागत से पथ निर्माण कार्य शामिल है। पैक्स गोदाम का निर्माण भी प्रस्तावित
इसके अतिरिक्त, 2715.74 लाख रुपये की लागत से आवासीय, गैर-आवासीय भवन, मॉडल थाना भवन, आउट हाउस और महिला सिपाही बैरक का निर्माण किया जाएगा। उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में 72.67 लाख रुपये की लागत से पैक्स गोदाम का निर्माण भी प्रस्तावित है। विभिन्न नगर निकायों में 2392.62 लाख रुपये की राशि से आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। मधेपुरा पुलिस लाइन में निर्मित आवासीय, गैर-आवासीय, मॉडल थाना भवन, आउट हाउस और महिला सिपाही बैरक का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों होगा। मधेपुरा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आगमन
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आगमन मंगलवार दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से मधेपुरा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर होगा। वे लगभग 2 घंटे 50 मिनट तक मधेपुरा में रहेंगे। पुलिस लाइन परिसर में निर्मित प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया जाएगा। एक हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री होंगे
मुख्यमंत्री दो हेलीकॉप्टरों से आएंगे। एक हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री होंगे, जबकि दूसरे में मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव और डीजीपी एक हेलीकॉप्टर से वापस लौट जाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मधेपुरा में ही रहेगा। पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर दोनों हेलीकॉप्टर उतरेंगे। मुख्यमंत्री 11 मार्च से सीमांचल और कोसी के अन्य जिलों में आने-जाने के लिए एसएनपीएस में बनाए गए हेलीपैड का उपयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp