भ्रष्टाचार चरम पर, लोगों की बातें सुननेवाला कोई नहीं : जायसवाल

Date:

विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। नौकरशाही हावी है। आम लोगों की बातें सुनने वाला कोई नहीं है। वे अपनी शिकायतें लेकर संबंधित कार्यालयों में जाते हैं, पर अपमानित होकर लौटना पड़ता है। भाजपा विधायक दल की हुई बैठक के बाद जायसवाल पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा िक, यह सरकार नहीं सर्कस है। राज्य में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट, बिजली की समस्या, किसानों से धान की खरीद में हो रही देरी, बालू की किल्लत, कोयले की लूट, बिना पैसे दिए सरकारी काम नहीं होने जैसे मुद्दों पर विधायकों ने चर्चा की। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़, जेटेट परीक्षा से जुड़े मुद्दे तथा कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर भी सबने गंभीर चिंता व्यक्त की। हत्या, लूट और रंगदारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी बैठक में थे। प्रेस वार्ता में नागेंद्र महतो व अशोक बड़ाईक भी थे। वहीं, बैठक में सीपी सिंह, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, शशिभूषण मेहता, नागेंद्र महतो, रोशन लाल चौधरी, कुमार उज्जवल, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, शत्रुघन महतो, मंजू कुमारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

The Blue Wave: Why India’s white-ball dominance will continue | CricTracker

There is a specific kind of inevitability that settles...

बजट सत्र अब 18 तक

स्पीकर रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सोमवार को हुई...

Railway Stock in Focus After Receiving Revised Order Worth ₹750 Cr from South Western Railway

Synopsis: Leading transport and consultancy company has received revised...
Join Us WhatsApp