पिठौरिया थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक (जेएच 01 जीई- 0943) को टक्कर मार दी। हादसे में नया टोली निवासी अरमान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक आदिल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिठौरिया से राहड़ा जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान थाना के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पिठौरिया थाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Date:




