Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में B.A पार्ट-3 के छात्र ने की खुदकुशी:मधेपुरा के टीपी कॉलेज का था छात्र, 5 महीने से किराए पर था लॉज में


सहरसा नगर निगम के वार्ड 18 स्थित एक लॉज में किराए के मकान में रह रहे छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक छात्र की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ थाना अंतर्गत रतनपुरा वार्ड नंबर-13 निवासी हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ छोटू के बेटे प्रशांत कुमार(19) के रूप में हुई है। प्रशांत मधेपुरा जिले के टीपी कॉलेज का बीए पार्ट थर्ड का छात्र था। 5 महीने से था किराए के मकान में वह सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 स्थित संत नगर मोहल्ले के मोहन साह के स्टूडेंट लॉज में बीते पांच महीने से किराए पर रह रहा था और यहीं रहकर पढ़ाई करता था। प्रशांत अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चचेरे भाई मिथुन कुमार ने बताया कि सुबह मकान मालिक ने फोन पर परिवार वालों को सूचना दी कि प्रशांत का कमरा नहीं खुल रहा है। खिड़की से झांकने पर पता चला कि उसने खुदकुशी कर ली है। जांच में जुटी FSL की टीम घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम के पहुंचने के बाद बंद कमरे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिवार वालों को भी नहीं है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles