गिरिडीह में दो बाइक चोर गिरफ्तार:पूछताछ के बाद 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

Date:


गिरिडीह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर रॉयल एनफील्ड समेत कुल नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस इस चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। एसपी डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन चोरी में संलिप्त अपराधी जिले में सक्रिय हैं। इस सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर पचंबा थाना क्षेत्र में विशेष एंटी-क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पूछताछ में वे बाइक के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके इसी अभियान के तहत बनखजो पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में वे बाइक के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कड़ी पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की थी और वे उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। इस संबंध में पचंबा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 303(2), 317(2), 317(4) और 317(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव के निवासी आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर टीवीएस अपाचे, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और हीरो स्प्लेंडर जैसी कुल नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शक्ति चौधरी (पिता स्व. विनोद चौधरी) और दीपक चौधरी (पिता श्याम सुंदर चौधरी) के रूप में हुई है। दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव के निवासी हैं। इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली, पचम्बा थाना के इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार और बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Signal issues scam warning to users after hackers target officials

Signal says its systems are secure but it is...

डॉ इरफान ने कॉमर्शियल एलपीजी संकट पर केंद्र को लिखा पत्र

संवाददाता, जामताड़ा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने...
Join Us WhatsApp