मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी से झोला छीना:बदमाशों को लगा गहने हैं, झोले में सिर्फ चाबियां थी; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Date:


मुजफ्फरपुर के सर्राफा बाजार में मंगलवार देर शाम एक आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने झोला छीन लिया। बदमाशों को लगा कि झोले में गहने या नकदी होगी, लेकिन उसमें सिर्फ दुकान की चाबियां थीं। इस घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार जगरनाथ प्रसाद माखन साह चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। सड़क पर आते ही पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से झोला छीना और तेजी से फरार हो गए। दुकान से कैश निकालकर बैंक में जमा करा दिया था जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि उन्होंने दुकान की नकदी पहले ही बैंक भेज दी थी और उनके पास कोई कीमती जेवर नहीं था। इस तरह बदमाशों की गहने या नकदी लूटने की कोशिश नाकाम रही। घटना के बाद सर्राफा बाजार में आसपास के दर्जनों दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। व्यापारियों ने पुलिस गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस उधर, सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूरी जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। इस संबंध में नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों द्वारा झोला छीनने की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India vs England T20 World Cup 2026: Rinku Singh set to miss Wankhede showdown | Cricket News

3 min readUpdated: Mar 6, 2026 09:55 AM IST Team...

Punch the monkey isn’t alone in bonding with his emotional support toy

Here are rescued chimpanzees, a mountain lion, an elephant...

Why Did Polycab, KEI and Finolex Cables Shares Fall by Over 6% Today?

Synopsis: Shares of cable and wire manufacturers faced some...

FRAX stablecoin incentives applied to play-to-earn economies and liquidity sinks

Verify When fees are paid in BNB, the token...
Join Us WhatsApp