Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिक्रमगंज से युवती लापता:पिता ने अपहरण की आशंका जताई, प्रेमी पर जताया शक


बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव से एक 20 वर्षीय युवती लापता हो गई है। इस संबंध में युवती के पिता ने बिक्रमगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एक युवक के साथ भाग गई है। पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक घर से चली गई। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवती के कमरे की तलाशी लेने पर उसका मोबाइल फोन वहीं मिला। मोबाइल की जांच में पता चला कि उसने अंतिम बार 9027850840 नंबर पर बात की थी। जब उस नंबर पर कॉल किया गया, तो एक लड़के ने फोन उठाया। उसने अपना नाम श्याम शर्मा, पिता वीरेश शर्मा और पता उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का असरासी गांव बताया। श्याम ने युवती से बात करने की बात स्वीकार की, लेकिन यह भी कहा कि युवती उसके पास नहीं है। पिता ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी बेटी को वही लड़का बहला-फुसलाकर ले गया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles