![]()
रेवाड़ी के सुठाना गांव में मंगलवार देर शाम कंपनी कर्मी ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। कंपनी कर्मी बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। बावल की एक निजी कंपनी में काम करता था। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के पहुंचने के बाद करवाया जाएगा। पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर निवासी 26 वर्षीय चंद्रेश्वर बावल की आईजीएल कंपनी में काम करता था। मंगलवार शाम को जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने झांककर कमरे में देखा तो शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसएफएल की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। परिवार आने पर होगा पोस्टमार्टम कसौला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक भागलपुर बिहार का रहने वाला है। उसने यह कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता मृतक के परिजनों के आने के बाद ही चल पाएगा। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
रेवाड़ी में कंपनी कर्मी ने कमरे पर लगाई फांसी:आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं, बिहार का रहने वाला था
Date:




