Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: रेलवे ने डीएस कॉलोनी में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Dhanbad News: रेलवे ने डीएस कॉलोनी में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

रेलवे की ओर से मंगलवार को डीएस कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सुबह में रेलवे की टीम कॉलोनी में पहुंची. आइओडब्ल्यू टू की देखरेख में अभियान की शुरुआत की गयी. कॉलोनी के लिए बीच में खाली जमीन पर बनी अवैध झोंपड़ी व खपरा के घरों को ध्वस्त कर दिया गया.

10 अवैध दुकान व घरों को तोड़ा गया

रेलवे की ओर से 20 दिन पहले भी नोटिस दिया गया था. लोगों को अवैध निर्माण हटाने को कहा गया था इसके बाद मंगलवार को अभियान चलाया गया. जेसीबी लगा कर झोंपड़ियों को ध्वस्त कर कर समतल कर दिया गया. लोगों को दोबारा झोंपड़ी नहीं बनाने की हिदायत दी गयी है. इस दौरान 10 अवैध निर्माण को तोड़ा गया है.

टीम के आते ही लोगों में मचा हड़कंप

टीम द्वारा जेसीबी लेकर आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. लोग पहले तो टीम से समय की मांग करने लगे. लेकिन टीम के नहीं मानने पर लोग अपने घरों से जरूरी सामानों को हटाने लगे. लोगों का कहना है कि वह सालों से रहते आ रहे है. लेकिन रेलवे की ओर से सामान हटाने के लिए समय नहीं दिया गया. आनन-फानन में जरूरी सामानों को किसी तरह निकाल पाये.

The post Dhanbad News: रेलवे ने डीएस कॉलोनी में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles