Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण:कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, बोले-जिले में चल रहा जनता से संवाद” कार्यक्रम


मगध कमिश्नरी की आईजी छत्रनील पाल सिंह ने मंगलवार को जहानाबाद स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहनता से जायजा लिया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। आईजी ने रिकॉर्ड रूम, शिकायत शाखा, अपराध शाखा, कार्यालय प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड के उचित रखरखाव और लंबित मामलों के समय पर निपटान पर विशेष जोर दिया। साथ ही, आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के भी निर्देश दिए गए। IG ने कार्यों को बेहतर बनाने का दिया निर्देश इस अवसर पर एसपी ने आईजी को जिले में चल रही पुलिस गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। एसपी ने बताया कि आईजी ने कार्यों को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं, जिनका पालन कर पुलिस प्रशासन जनता की सेवा में प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। आईजी छत्रनील पाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने तथा थानों व कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। जनता से संवाद” कार्यक्रम हो रहा आयोजित एसपी ने यह भी जानकारी दी कि जिले में “जनता से संवाद” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधिकारी गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ता है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलती है। निरीक्षण के दौरान कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles