Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में 32 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी:मायके पक्ष ने पति-ससुराल पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया


गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित मछली मुहल्ला में बुधवार को एक 32 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान मछली मुहल्ला निवासी साजिया परवीन (32) के रूप में हुई है, जो मोहम्मद अख्तर उर्फ सोनू की पत्नी थीं। साजिया दो बेटियों और एक बेटे की मां थीं। बताया गया है कि साजिया ने बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी मछली मुहल्ला स्थित उसके ससुराल पहुंच गए। मृतका के भाई नदीम अंसारी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साजिया को उसका पति अख्तर उर्फ सोनू और ससुराल के अन्य लोग अक्सर प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। नदीम अंसारी ने आरोप लगाया कि साजिया की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। मायके पक्ष के लोगों ने साजिया की मौत को संदिग्ध बताते हुए पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, परिजनों द्वारा दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles