सहरसा में 15 फीट ऊंचाई से गिरे टीचर, मौत:निर्माणाधीन मकान की शटरिंग देखते समय हुआ एक्सीडेंट

Date:


सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 35 बटराहा मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान से गिरने के कारण 51 साल के सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। यह हादसा मकान की शटरिंग देखने के दौरान हुआ। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना अंतर्गत दिवारी पंचायत के धकजड़ी वार्ड नंबर 12 निवासी धनदेव तांती के रूप में हुई है। वे कहरा प्रखंड के ढोली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना के समय वे अपने निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर शटरिंग का काम देख रहे थे, जो जमीन से लगभग 15 फीट ऊपर थी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए। तत्काल पास के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया घायल अवस्था में उन्हें तत्काल पास के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। 3 बच्चों के पिता थे धनदेव तांती के परिवार में उनकी पत्नी नूतन देवी और तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। वे अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके परिवार का भरण-पोषण मुख्य रूप से उनकी आय पर निर्भर था। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp