चार माह से जलजमाव, हरमू रोड जाम करने की चेतावनी

Date:


सड़क पर उतरे लोग, सांसद-विधायकों का पुतला फूंका, दो दिन में मांगा समस्या का समाधान बिल्डर द्वारा जमीन खरीदकर नाले के बहाव मार्ग में चारदिवारी खड़ी कर देने से पिछले चार महीनों से बीच सड़क पर गंदे पानी का जमाव हो रहा है। इससे परेशान लोगों का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट पड़ा। पुरानी रांची के कुम्हार टोली के निवासी सड़क पर उतर आए और विरोध जताते हुए सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्थानीय सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और नगर आयुक्त का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे हरमू रोड बाईपास को जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। खाली प्लॉट पर चारदिवारी खड़ी कर बंद किया नाली स्थानीय लोगों के अनुसार पहले यहां एक बड़ा खाली प्लॉट था, जिसके बीच से एक नाली गुजरती थी। इसी नाली के रास्ते पानी बहकर हरमू नदी में चला जाता था। बाद में इस जमीन को भाजपा नेता व एक बिल्डर के प्रोजेक्ट के लिए खरीद लिया गया और पूरे प्लॉट के चारों ओर चारदिवारी खड़ी कर दी गई। चारदिवारी बनने के बाद नाले के पानी का बहाव पूरी तरह रुक गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp