Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पोते-पोतियों के संग रैंप पर उतरे दादा और दादी, हुए कई रंगारंग कार्यक्रम


सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस, बोकारो की प्राइमरी इकाई में ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में न केवल रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, बल्कि उनके प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और प्रेम भी व्यक्त किया। नन्हे विद्यार्थियों ने स्वागत गान दादा-दादी का स्वागत करें हम… की सुमधुर प्रस्तुति की तथा लव यू ज़िंदगी… जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश कर पूरे वातावरण को आनंदमय कर दिया। विशेष रूप से भगवान कृष्ण को समर्पित नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान दादा-दादी, नाना-नानी के लिए भी कई रोचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें गाने पहचानो, रैंप वॉक, सॉर्टिंग द बॉल्स और पजल सॉल्विंग शामिल थे। इन खेलों में बुजुर्गों ने बच्चों जैसे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। इसी क्रम में कक्षा 4 की छात्रा शैलजा शान्वी के ग्रैंड पैरेंट्स के प्रति कृतज्ञतायुक्त भाषण ने सबकी आंखें नम कर दीं। तिलक व बैज से स्वागत, पत्तियों पर लिखे आशीर्वाद कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत तरीके से हुआ। शिक्षकों ने तिलक लगाकर और बैच पहनाकर दादा-दादी, नाना-नानी का आदरपूर्वक स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. गंगवार को कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप एक पौधा भेंट किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की मंगल शुरुआत हुई। समारोह में सबसे भावुक पल तब आया जब आशीर्वाद वृक्ष गतिविधि का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी ने कागज की पत्तियों पर अपने संदेश और आशीर्वाद लिखकर उन्हें एक कृत्रिम वृक्ष पर लगाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रैंड पैरेंट्स ने इस आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। कहा कि आज के दौर में जहां समाज संकीर्णता की ओर जा रहा है, वहां बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने की दिशा में डीपीएस बोकारो का यह प्रयास अनुकरणीय है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles