Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:कैमूर में मायके वालों ने दहेज विवाद में मर्डर का लगाया आरोप


कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सुरही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान नंदनी कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व सुरही गांव निवासी नगेंद्र बिंद से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। मृतका के पिता राजगृह बिंद और माता केसरी देवी (निवासी पांडेपुर, करमचट) ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले नंदनी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पति नगेंद्र बिंद और ससुर लल्लू बिंद पर सोने की चेन और एक मोटरसाइकिल की लगातार मांग करने का आरोप है। ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी परिजनों के अनुसार, मांग पूरी न होने पर नंदनी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे मायके वालों से बात करने से भी रोका जाता था। चार दिन पहले ही नंदनी का भाई उससे मिलकर आया था, तब सब सामान्य था। आज एक परिचित के माध्यम से उन्हें नंदनी की मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग सूचना मिलने पर चांद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपियों ने शव को फंदे से उतार लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की मां ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles