Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में साइबर अपराधी गिरफ्तार:नारदीगंज से पकड़ा गया ठग, EMI भुगतान में करता था धोखाधड़ी


नवादा पुलिस ने नारदीगंज थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार अपराधी की पहचान कुंदन कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बलवापर गांव का निवासी है। उस पर ऑनलाइन ईएमआई भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई बिहार, पटना से मिली रिपोर्ट और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। साइबर थाना में कांड संख्या 27/26, अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, कुंदन कुमार अन्य साइबर अपराधियों को सक्रिय बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ईएमआई भुगतान के बहाने ठगी के लिए किया जाता था, जिसके बदले में कुंदन कमीशन लेता था। गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने कुंदन कुमार के पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। इसमें साइबर थाना, नवादा के पुलिस निरीक्षक बलवीर कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनोहर कुमार महतो, सिपाही बबन कुमार, बीएचजी बालमुकुंद कुमार, सचिन कुमार, छोटू कुमार और चालक सिपाही विवेक कुमार शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles