![]()
बोकारो | सेल शिड्यूल्ड ट्राइब इम्प्लाइज फेडरेशन, बीएसएल (बोकारो यूनिट) की ओर से रविवार को बीजीएच स्थित रक्त केंद्र में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में फेडरेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं), मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित फेडरेशन के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।
बीजीएच में रक्तदान शिविर, 24 यूनिट रक्त संग्रह
