Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

5 दोस्तों ने लूडो खेलने के बहाने बुलाया, हत्या की:पैसों का झगड़ा था, भागलपुर में साथ में करते थे प्रॉपर्टी की डील


भागलपुर के पीरपैंती में कल प्रॉपर्टी डीलर ऋषभ झा की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पांच दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इन दोस्तों ने पैसों के विवाद और गबन को लेकर साजिश रचकर ऋषभ की हत्या की थी। लूडो खेलने के बहाने बुला कर इन्होंने बुलेट दागी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में इस मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ साह, भानू कुमार, प्रीतम कुमार, राहुल रंजन और दीपक कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कहलगांव डीएसपी के नेतृत्व में डीआईयू और पीरपैंती थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। इस टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के साथ-साथ मानवीय सूचनाओं के आधार पर साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों ने दोस्त को लूडो खेलने के बहाने बुलाया था जांच में खुलासा हुआ कि मृतक ऋषभ झा और मुख्य आरोपी सौरभ साह मिलकर जमीन की प्लाटिंग का काम करते थे। ऋषभ का पैसा सौरभ के पास बकाया था, जिसे लौटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सौरभ ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऋषभ की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत, सौरभ ने ऋषभ को लूडो खेलने के बहाने बुलाया। जैसे ही ऋषभ वहां पहुंचा, पहले से तैयार बैठे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ में पांचों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। हत्या के बाद मुख्य आरोपी सौरभ साह ने पुलिस और मृतक के परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। उसने एक नई कहानी गढ़ी, जिसमें बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ऋषभ को गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सौरभ कई घंटों तक पुलिस और परिवार को इसी मनगढ़ंत कहानी में उलझाए रखा।हालांकि, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की गहन जांच की। इस जांच के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया और आरोपियों की सच्चाई सामने आ गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles