Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाढ़ का पानी घटने पर भी लोगों की परेशानी बरकरार:इमली टोला और केवाला पंचायत में स्वास्थ्य और भोजन सहित अन्य सुविधाओं की मांग


बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घटने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। इसी सिलसिले में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने सहजा पंचायत के इमली टोला और कई गांव, साथ ही केवाला पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित लोगों ने सांसद प्रतिनिधि को राहत सामग्री, आवागमन, पीने का पानी, स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य समस्याओं के बारे में बताया। लोगों ने यह भी बताया कि पानी कम होने के बाद भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है। वहीं, कई परिवारों के सामने भोजन और जरूरी सामान की समस्या भी बनी हुई है। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को जरूरी सुविधाएं देने और समस्याएं जल्द सुलझाने को कहा। सुनील कुमार यादव ने कहा कि बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन लोगों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। कई परिवार अब भी बाढ़ से परेशान हैं। पानी कम होने के बाद भी उनके सामने आवागमन, स्वास्थ्य, भोजन और दूसरी जरूरी सुविधाओं की दिक्कतें बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ के बाद होने वाली समस्याओं पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। राहत और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ जहां पानी भरा है, वहां भी व्यवस्था करनी चाहिए। सांसद प्रतिनिधि ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं को सांसद तारिक अनवर तक पहुंचाकर हर मुमकिन हल निकालने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर अवधेश मंडल, प्रहलाद गुप्ता, एजाज नदमी, हाजी अयूब अली, मो. अजीज, अकबर मौलवी, राजकुमार मुर्मू, लता मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles