![]()
बोकारो | डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. अवनींद्र सिंह गंगवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए लीडर्स 2026 के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान एजुकेशन टुडे की ओर से गुरु ग्राम स्थित द वेस्टिन में आयोजित नॉर्थ एजुकेटर्स समिट एंड नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स 2026 समारोह में प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान के-12 शिक्षा में दूरदर्शी नेतृत्व, उद्देश्यपूर्ण नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए मिला। लीडर्स 2026 के तहत देशभर के चुनिंदा शिक्षाविदों, संस्थापकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। शनिवार को विद्यालय के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण एवं उपप्राचार्या शालिनी शर्मा ने प्राचार्य को स्मृति-फलक व प्रमाण-पत्र सांकेतिक रूप से सौंपकर बधाई दी। डॉ. गंगवार ने सम्मान का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार को दिया। कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और प्रबंधन के सहयोग का परिणाम है। यह नए मानदंड स्थापित करने की प्रेरणा देगा।
डीपीएस प्राचार्य को लीडर्स राष्ट्रीय सम्मान
