Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में सरकारी पानी टंकी के कमरे में मटन शॉप:गांधी मोड़ इलाके में लोगों में नाराजगी, प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


गयाजी शहर के गांधी मोड़ इलाके में वार्ड संख्या-4 में सरकारी पानी टंकी के कमरे में मटन शॉप संचालित की जा रही है। सरकारी कमरे के अंदर ही मटन काटकर बेचा जा रहा है, इस बात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। आसपास के इलाकों में गंदगी फैल रहा है हालांकि ऑन कैमरा कोई भी कुछ नहीं बोल रहा। ऑफ कैमरा स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार की ओर से खुले में चिकन, मटन और मछली की बिक्री पर रोक लगाने का स्पष्ट निर्देश हैं। इसके बावजूद पानी टंकी जैसे सार्वजनिक स्थान के कमरे में मटन बेचा जा रहा है। इसमें किसी न किसी सरकारी आदमी की मिलीभगत है। इससे आसपास के इलाके में गंदगी फैल रही है। गांधी मोड़ का यह रास्ता काफी व्यस्त है। यह मार्ग सीधे गयाजी-पटना मुख्य सड़क से जुड़ता है। दिनभर यहां से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। श्रद्धालु और यात्री भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पानी टंकी के कमरे में मटन काटे जाने से लोग असहज महसूस कर रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के दौरान इस इलाके में गतिविधियां और बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग लोगों का कहना है कि कुछ ही दिनों में गर्मी का मौसम भी शुरू होने वाला है। गर्मी में राहगीर और यात्री पानी के लिए इसी टंकी का सहारा लेते हैं। सार्वजनिक उपयोग के लिए बने कमरे में मटन की दुकान चलना गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए और दुकान को वहां से हटाया जाना चाहिए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कही बात वहीं, इस संबंध में नगर आयुक्त का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles