Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : रेलवे ट्रैक पर होगी फेंसिंग, चक्रधरपुर रेल मंडल में निकला 15.47 करोड़ का टेंडर

Jamshedpur News : रेलवे ट्रैक पर होगी फेंसिंग, चक्रधरपुर रेल मंडल में निकला 15.47 करोड़ का टेंडर

ट्रैक पर हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए रेलवे व वन विभाग कर रहा काम

Jamshedpur News :

रेलवे ट्रैक पर हाथियों की आवाजाही रोकने और ट्रेन से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे पटरी के किनारे फेंसिंग की जायेगी. इसको लेकर रेलवे ने करीब 15 करोड़ 47 लाख 79 हजार 135 रुपये का टेंडर जारी किया है. यह काम रेलवे और वन विभाग के संयुक्त अभियान के तहत किया जा रहा है.

योजना के तहत बंडामुंडा ए केबिन से डी केबिन, बंडामुंडा ए केबिन से पी केबिन, सोनाखान–सोगरा रेल लाइन तथा बागडिही–धुतरा रेल लाइन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे घेराबंदी की जायेगी, ताकि हाथियों का ट्रैक पर प्रवेश रोका जा सके.

दरअसल, हाथियों के ट्रैक पर आ जाने से कई बार ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं सामने आती रही हैं. इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार के वन विभाग ने संवेदनशील रेलखंडों पर कई सुझाव दिये हैं.

रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 503 रैंप और लेवल क्रॉसिंग, 72 पुलों का विस्तार या बदलाव, 39 स्थानों पर फेंसिंग या खाई, 65 नये अंडरपास और 22 ओवरपास बनाने का प्रस्ताव है. कुल मिलाकर 705 संरचनाएं विकसित करने की योजना है.

इन सुझावों को रेल मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ साझा किया गया है. इसी क्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल में भी हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए फेंसिंग का काम शुरू किया जा रहा है.

The post Jamshedpur News : रेलवे ट्रैक पर होगी फेंसिंग, चक्रधरपुर रेल मंडल में निकला 15.47 करोड़ का टेंडर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles