Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ईएसएल स्टील के तीन प्रमुख उत्पादों को ग्रीनप्रो प्रमाणन


वेदांता आयरन एंड स्टील की सहायक कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का प्रतिष्ठित ग्रीनप्रो इकोलेबल प्रमाणन मिला है। इसके साथ ही कंपनी के तीन प्रमुख फिनिश्ड स्टील उत्पाद टीएमटी बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप अब ग्रीनप्रो प्रमाणित हो गए हैं। ग्रीनप्रो इकोलेबल सीआईआई द्वारा विकसित टाइप-1 इकोलेबल है, जिसके तहत उत्पादों का उनके संपूर्ण जीवनचक्र, कार्बन फुटप्रिंट, पर्यावरणीय प्रभाव, संसाधनों के उपयोग और स्थिरता संबंधी मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इन मानकों पर खरे उतरने वाले उत्पादों को ग्रीन प्रोडक्ट का दर्जा दिया जाता है। सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि ग्रीनप्रो प्रमाणन कंपनी के लिए गर्व का विषय है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles