![]()
अररिया में कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ की जयंती पर ‘रेणु महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 12 मार्च 2026 को टाउन हॉल, अररिया में शाम 5:20 बजे से शुरू होगा। इसमें साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन
.
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी, जिसके बाद साहित्यकारों द्वारा परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर कवि दिनेश बावरा, कवयित्री डॉ. तिष्या श्री और कवि अमरदीप कुमार अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।
‘मैला आंचल’ ने दी पहचान
फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ उन साहित्यकारों में से हैं जिन्होंने ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं को अपनी रचनाओं में प्रस्तुत किया। उनकी कृति ‘मैला आंचल’ ने आंचलिक उपन्यास परंपरा को पहचान दी। अररिया जिला उनका जन्मस्थान है।
कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया, सान्याल कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य रेणु जी के साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना है।
नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
जिला प्रशासन, अररिया ने साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों, छात्रों और आम नागरिकों से इस सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने की अपील की है। रेणु महोत्सव का लक्ष्य बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना और युवाओं में रचनात्मकता को बढ़ावा देना भी है।




