जमशेदपुर में गहना चोरी मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार:पुलिस ने 2.60 लाख के गहने बरामद किए, 11 मार्च को हुई थी वारदात

Date:


जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गहने चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2.60 लाख रुपये मूल्य के चोरी के गहने भी बरामद किए गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी। पुलिस के अनुसार, 11 मार्च 2026 को वादी पुष्पी देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक महिला उनकी बहन की सास बनकर उनके घर आई और विश्वास में लेकर सोना-चांदी के गहने चुरा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया। पूजा कुमारी से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने अजित कुमार के पास से बरामद किए गए। बरामद गहनों में लगभग 12.5 ग्राम का सोने का एक इयररिंग, सोने का नाक का बेसर, चांदी के दो पायल और एक चांदी की चेन शामिल है। इन सभी गहनों की कुल अनुमानित कीमत 2.60 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय पूजा कुमारी (पति विनोद पांडेय, निवासी मानगो टाउनशिप, गोकुलनगर, साकची) और 62 वर्षीय अजित कुमार (पिता रामाशंकर, निवासी काशीडीह, साकची) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पूजा कुमारी एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Araria Census 2027 Training Begins for Officers

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन...

HC pulls up home secy over delay in handing over compensation

The Kerala High Court on Thursday directed the state...

Who Leads on Margins, Loan Growth, and Slippages?

Synopsis: Axis Bank and Kotak Mahindra Bank report strong...
Join Us WhatsApp