नालंदा में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी:सौतेले भाई-बहन के बीच का मामला, प्राथमिकी दर्ज; फायरिंग का वीडियो वायरल

Date:


नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव में गुरुवार की सुबह सौतेले भाई-बहन के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। करीब 31 डिसमिल जमीन के टुकड़े को लेकर हुए इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नानंद गांव के रहने वाले स्वर्गीय हरिप्रसाद सिंह ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की बेटी उमा किरण कुमारी और दूसरी पत्नी के बेटे श्रीकांत कुमार के बीच वर्षों से पैतृक जमीन के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद की जड़ वह 31 डिसमिल जमीन है, जिस पर उमा किरण अपना दावा पेश करती हैं। उमा किरण का कहना है कि उनके पिता ने साल 2010 में ही ये जमीन उनके नाम रजिस्ट्री कर दी थी, जिसका म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) भी उनके नाम पर है और कब्जा उन्हीं का है। फसल काटने को लेकर छिड़ा संग्राम उमा किरण ने बताया कि गुरुवार की सुबह विवाद तब भड़क उठा जब सौतेले भाई श्रीकांत कुमार ने खेत में लगी सरसों की फसल को जबरन काटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गोलीबारी शुरू हो गई। दूसरी ओर, श्रीकांत कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जब वे अपनी मां के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी उनकी बहन, बहनोई अनिल कुमार और एक अन्य सहयोगी ने उन पर फायरिंग कर दी। श्रीकांत का दावा है कि जान बचाकर घर भागने के बावजूद हमलावरों ने उनके घर पर भी गोलियां बरसाईं। पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए सिलाव पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि श्रीकांत कुमार की ओर से गोलीबारी करने का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp