Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूल से लौटते समय शिक्षक का अपहरण:झाझा में बाइक सड़क किनारे मिली,6 अज्ञात अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम


जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक शिक्षक के अपहरण का मामला सामने आया है। शिक्षक स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया। घटना के बाद उनकी बाइक सड़क किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई है। अपहृत शिक्षक की पहचान बांका के उम विद्यालय हरदिया पडडिया में कार्यरत 54 वर्षीय कालेश्वर दास के रूप में हुई है। रसोइया किरण देवी को कुछ दूरी पर छोड़ दिया जानकारी के अनुसार, घटना मानिकथाम–बखौरी भदवरिया क्षेत्र की है। बताया जाता है कि लगभग आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक कालेश्वर दास और उनके साथ मौजूद विद्यालय की रसोइया किरण देवी को जबरन अपने साथ ले लिया। कुछ दूरी पर अपराधियों ने रसोइया किरण देवी को छोड़ दिया, जबकि शिक्षक को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटनास्थल के पास ही शिक्षक की हीरो पैशन प्रो बाइक (संख्या JH-15K-7666) सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली है। शिक्षक देवघर में रहते हैं,रोजाना ट्रेन से जाते थे बताया जाता है कि कालेश्वर दास देवघर में रहते हैं और रोजाना ट्रेन से देवघर से नारंगजो स्टेशन तक आते थे। वहां से वह बाइक से विद्यालय जाते थे। गुरुवार को भी स्कूल से लौटते समय ही अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ देर शाम तक आसपास के क्षेत्रों में शिक्षक की बरामदगी के लिए छापेमारी करते रहे। एसडीपीओ बोले-छानबीन जारी, जल्द होगा खुलासा झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और पूरे इलाके में लगातार छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इधर, शिक्षक के अपहरण की खबर मिलते ही उनके पुत्र और अन्य परिजन झाझा थाने पहुंच गए और पुलिस से शिक्षक की जल्द बरामदगी की मांग की। गौरतलब है कि इससे पहले भी इलाके में अपराध की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा में 8 दिसंबर को पुलिस की वर्दी पहने अपराधियों ने एक शिक्षक से लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ली थी। पहले भी हुई वारदातें, कोई गिरफ्तारी नहीं वहीं 26 जनवरी को गिद्धौर थाने के सामने रहने वाले सदर अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन से दिनदहाड़े 25 लाख रुपये की लूट हुई थी। इन दोनों मामलों में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण झाझा प्रखंड क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles