Ketu Nakshatra Gochar:केतु करेंगे मघा नक्षत्र परिवर्तन में प्रवेश, जानें किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव – Ketu Nakshatra Gochar Ketu Transit In Magha Bringing Prosperity And Success To Taurus Leo, Libra And Other Zod

Date:


Ketu Transit in Magha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु छाया ग्रह हैं। ये दोनों ग्रह प्रत्येक राशि में 18 महीने तक रहते हैं और हमेशा वक्री गति में चलते हैं। वर्तमान में, केतु सिंह राशि में स्थित है। सिंह राशि में रहते हुए, केतु आगामी 29 मार्च को अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। 29 मार्च को प्रातः  4:49 बजे, केतु मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। छाया ग्रह केतु 5 दिसंबर तक मघा नक्षत्र में ही रहेंगे। इससे पांच राशियों के लोगों को बड़ी सफलता और तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं केतु के गोचर से किन  राशियों को लाभ होने की संभावना है। 

Kharmas 2026: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानें कब से लगेगा विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक

Chaiti Chhath 2026: कब से शुरू है चैती छठ? जान लें नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथियां

Chaitra Navratri 2026: डोली में सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य

 




Trending Videos

Ketu Nakshatra Gochar Ketu transit in Magha bringing prosperity and success to Taurus Leo, Libra and other zod

कोई उच्च पद या अच्छी वेतन वाली नौकरी मिलने की भी प्रबल सम्भावना है।
– फोटो : amar ujala


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को मघा  नक्षत्र में केतु के गोचर से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। छाया ग्रह केतु के नक्षत्र गोचर के प्रभाव से आप अपने करियर और आर्थिक स्थिति दोनों में अचानक सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं । आपको कोई उच्च पद या अच्छी वेतन वाली नौकरी मिलने की भी प्रबल सम्भावना है। व्यवसाय की बात करें तो उसमें भी आपको सफलता और विस्तार दोनों ही परत होगा। आपकी इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी साथ ही पारिवारिक जीवन में भी माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।


Ketu Nakshatra Gochar Ketu transit in Magha bringing prosperity and success to Taurus Leo, Libra and other zod

समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
– फोटो : amar ujala


कर्क राशि

केतु का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए दीर्घकालिक लाभ लेकर आएगा। इस दौरान आपकी नौकरी और व्यावसायिक प्रयासों दोनों में प्रगति के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और आपके निवेश लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा।  इसके साथ ही आपका अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। 


Ketu Nakshatra Gochar Ketu transit in Magha bringing prosperity and success to Taurus Leo, Libra and other zod

आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव लेकर आएगी।
– फोटो : amar ujala


सिंह राशि 

केतु का गोचर सिंह राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में सुधार लाएगा। आपको अपने करियर में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं आपको लाभ देंगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। यह अवधि आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव लेकर आएगी। 


Ketu Nakshatra Gochar Ketu transit in Magha bringing prosperity and success to Taurus Leo, Libra and other zod

आय अर्जित करने के नए माध्यम आपके लिए उपलब्ध होंगे।
– फोटो : amar ujala


तुला राशि 

केतु का नक्षत्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति के नए रास्ते खोलेगा। आपको विकास के नए अवसर मिलेंगे और आय अर्जित करने के नए माध्यम आपके लिए उपलब्ध होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप अपने काम और निजी जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखने में सक्षम होंगे। 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला शक्ति को समर्पित कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल,...

Ex-rapper Balendra Shah sweeps to power in Nepal landslide election victory | Elections News

Rastriya Swatantra Party, founded just four years ago, set...

Irfan Pathan explains why MI vs RCB would be the biggest clash of IPL 2026

As the dust settles from India‘s spectacular 2026...
Join Us WhatsApp