गैंगस्टर प्रिंस खान की बोकारो की स्टील कंपनी को धमकी, पुलिस को भी चुनौती

Date:

गैंगस्टर प्रिंस खान ने धनबाद, रांची और जमशेदपुर के बाद अब बोकारो में भी धमकी देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में प्रिंस खान ने औद्योगिक क्षेत्र बालीडीह स्थित बीएमडब्ल्यू (बंसल मेटल वर्क्स) कंपनी में काम करने वाले अधिकारी सुरेश कुमार सिंह को धमकी दी है। वीडियो में उसने कंपनी की साइट पर दो बम फेंकने की जिम्मेदारी भी ली है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो में प्रिंस खान ने धनबाद के एसपी को भी धमकी दी है। उसने कहा कि फहीम खान और उसके बीच में यदि एसएसपी आते हैं और उसके लोगों को गोली मारते हैं, तो वह धनबाद से लेकर रांची तक डॉक्टरों को निशाना बनाएगा। 803 करोड़ की स्टील परियोजना पर भी नजर: बंसल मेटल वर्क्स (बीएमडब्ल्यू) बोकारो में लगभग 803 करोड़ रुपए की लागत से स्टील प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर रही है। करीब 45 एकड़ जमीन पर बन रहे इस प्लांट में गैल्वनाइज्ड, गैल्वाल्यूम, जिंक-एल्यूमिनियम-मैग्नीशियम और कलर-कोटेड स्टील जैसे वैल्यू एडेड उत्पाद तैयार किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार परियोजना का काम तय समय के अनुसार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुरेन्द्र राज भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष मनोनीत, दी बधाई

बोकारो | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ....

US launches trade inquiries on India, 14 other countries

NEW DELHI: As part of its tariff...
Join Us WhatsApp