Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण व्यवसायी से 2 लाख के गहने और कैश लूटी:सीवान में 3 बदमाशों ने की फायरिंग, पिस्तौल की बट से व्यवसायी को किया घायल


सीवान में दरौंदा थाना क्षेत्र के कमला चौक में बाइक सवार 3 हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी रत्नेश कुमार को घेरकर लूटपाट की और पिस्तौल की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के दौरान अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की और लूटपाट के बाद आसानी से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार,रत्नेश कुमार चनचौरा बाजार में स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाते हैं। वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कमला चौक के समीप एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर घेर लिया। अपराधियों ने उनके सिर पर पिस्तौल की बट से हमला किया, ज्वेलरी और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। घटना से जुड़ी तसवीरें देखिये… अब जानें पूरी घटना…. मेडिकल क्लीनिक में व्यवसायी को भर्ती कराया घायल व्यवसायी के अनुसार, बैग में करीब 2 लाख रुपए के आभूषण और 20 हजार रुपए कैश थे। हालांकि, लूटे गए ज्वेलरी के एक्चुअल प्राइस का आकलन दुकान के डॉक्यूमेंट से मिलान करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सिर में चोट लगने और घायल अवस्था में होने के कारण वह तत्काल नुकसान का सटीक ब्योरा नहीं दे सके। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गांव के एक मेडिकल क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। फायरिंग के बाद मौके से फरार हुए अपराधी घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार और महाराजगंज के एसडीपीओ अमन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से महाराजगंज की दूरी करीब पांच किलोमीटर बताई जा रही है, जहां एसडीपीओ का कार्यालय है। इसके बावजूद हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाया, फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुरक्षा के दावों के बीच घटना को अंजाम एसपी भारत सोनी के पोस्टिंग के बाद जिले में स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाकर सामने आ रही घटनाओं ने कारोबारी वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी वारदातों के बीच अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की रणनीति और ठोस कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। कारोबारियों की सुरक्षा के दावों के बीच हथियारबंद अपराधियों द्वारा खुलेआम लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles