Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एसएसी-एसटी केस के डर से युवक ने लगाई फांसी:पूर्णिया में मारपीट मामले दर्ज हुई थी FIR; परिजन बोले- सेटलमेंट के लिए ढाई लाख मांग रहे थे


पूर्णिया में एसएसी-एसटी केस के डर से एक युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। युवक पर मारपीट के एक मामले में FIR दर्ज हुआ था। अरेस्टिंग के डर से ये खौफनाक कदम उठाया। मृतक की पहचान मोहम्मद याकिब(18) के तौर पर हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल इलाके की है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 ज्योति शंकर, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। FSL ने मौके से कई अहम सुबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे मृतक के भाई मोहम्मद सफीक और मोहम्मद अकबर ने बताया कि होली से एक दिन पहले याकिब गुलाबबाग जीरो माइल से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग वहां जुट गए और मामला बढ़कर मारपीट में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थी। दूसरे पक्ष की ओर से 9 मार्च को सदर थाना में आवेदन देकर याकिब समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही याकिब तनाव में रहने लगा था। काफी डरा हुआ था। उसे हमेशा गिरफ्तारी और जेल जाने का डर सता रहा था। विरोधी पक्ष केस उठाने के लिए ढाई लाख की मांग कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से और ज्यादा परेशान हो गया था। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दूसरे पक्ष ने इंजरी रिपोर्ट के साथ थाना में आवेदन दिया था, जिसके आधार पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। फिलहाल शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि युवक गिरफ्तारी और जेल जाने के डर से मानसिक दबाव में था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles