Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तिसरी में स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी गड्ढे में गिरी:15 बच्चे सवार थे, कई को मामूली चोटें आईं; हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ


गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक सवारी गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। यह दुर्घटना तिसरी-पलमरुआ मुख्य मार्ग पर नैयाडीह मोड़ के पास हुई। हादसे में लगभग 15 बच्चे सवार थे, जिनमें से कई को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, वाहन में आर्य पब्लिक स्कूल के लगभग 15 छात्र सवार थे, जो सुबह स्कूल जा रहे थे। नैयाडीह मोड़ के पास सड़क पर गिलानुमा मिट्टी होने और वाहन का ब्रेक ठीक से काम न करने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। ऑटो के माध्यम से तिसरी अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन से बच्चों को बाहर निकाला और ऑटो के माध्यम से तिसरी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार राज ने इस संबंध में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में उनके स्कूल के बच्चे सवार थे। उन्होंने पुष्टि की कि यह हादसा वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। प्रिंसिपल ने बताया कि वाहन को कुछ नुकसान हुआ है, जबकि एक-दो बच्चों को ही हल्की चोटें आई हैं और बाकी सभी सुरक्षित हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles